Connect with us

मऊ

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर मऊ रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र से दो शातिर चोरों को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के किराए के मकान से 4 मोटरसाइकिलें, 4 मोटरसाइकिलों की चेसिस, 7 मोटरसाइकिल कवर और भारी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार निवासी धौरहरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ और विकास सोनी निवासी बेलईसा सब्जी मंडी, थाना रानीसराय, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों पेशेवर अपराधी हैं और पुलिस रिकॉर्ड में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। चंदन के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 12 मुकदमे और विकास पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार यह गिरोह न्यायालय परिसर जैसी जगहों पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर आम नागरिकों की मोटरसाइकिल चोरी करता था।

Loading...

इसके बाद अपनी बाइक लेकर निकल जाते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो। चोरी की मोटरसाइकिलें आसपास के जनपदों में बेच दी जाती थीं जबकि पुराने वाहनों के पार्ट्स कबाड़ियों को बेचे जाते थे।

इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्यवेक्षण और नगर क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गिरोह को धर दबोचा और क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page