Connect with us

चन्दौली

मूसाखांड़ बाँध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, कर्मनाशा नदी में कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट त्रिनाथ पांडेय

Loading...

चकिया। लगातार हो रही बारिश के कारण मूसाखांड़ बाँध का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुँच गया है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चंद्रप्रभा प्रखण्ड चकिया कार्यालय द्वारा जारी अति आवश्यक वायरलेस सूचना (GR/180) के अनुसार, बाँध में पानी का प्रवाह तेजी से बढ़ रहा है।
जलस्तर से जुड़ी मुख्य जानकारी:
वर्तमान जलस्तर: 22 अगस्त 2026 की शाम 4:00 बजे तक मूसाखांड़ बाँध का जलस्तर 353.9 फीट (107.84 मीटर) दर्ज किया गया है।
अधिकतम सीमा: नियम के अनुसार 31 अगस्त तक बाँध का जलस्तर 354.0 फीट (107.90 मीटर) ही मेंटेन रखा जाना है।
पानी छोड़ने की स्थिति: कैचमेंट एरिया (कैचमेंट क्षेत्र) में रुक-रुक कर बारिश जारी है। रोज़ वर्षा होने पर बाँध का जलस्तर 354.0 फीट पूर्ण होते ही किसी भी समय पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा जा सकता है। यह पानी लतीफशाह वियर के माध्यम से कर्मनाशा नदी में जाएगा।
तटीय इलाकों और अधिकारियों को अलर्ट
सहायक अभियंता प्रथम (चंद्रप्रभा प्रखण्ड चकिया) बी.के. त्रिपाठी द्वारा जारी इस सूचना के तहत कर्मनाशा नदी के तटवर्ती ग्रामों में सतर्कता बरतने और लोगों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चंदौली व कैमूर (भभुआ) के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी चकिया/चंदौली, क्षेत्राधिकारी और संबंधित थानाध्यक्षों (चकिया, शहाबगंज, सैयदराजा) को सुरक्षात्मक कार्यवाही हेतु सतर्क कर दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page