Connect with us

वाराणसी

मुफ्ती-ए-बनारस ने घायलों का जाना हाल, पहुंचे अस्पताल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरीडोर के पास सोमवार को भोर मे जर्जर भवन के गिरने से हादसे में घायल लोगों को आज शहर के मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी देखने पहुंचे। कबीर चौरा स्थित श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय मे उन्होंने इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका विस्तारपूर्वक कुशलक्षेम जाना और सभी घायलों को फल वितरीत किया।

अब्दुल बातिन नोमानी ने घायलों का उपचार कर रहे डॉक्टर से कहा कि, संकट की इस घड़ी में समर्पण की भावना के साथ मरीजों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों और अन्य चिकित्सकों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया।

Loading...

घायलों से मुलाकात करने के बाद शहर मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि, काशी गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। इस हादसे से हम सभी दुखी है। मैं सभी घायलों के प्रति अल्लाह से दुआ करता हूॅं। सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे एवं काशी मे उन्नती, लोक कल्याण, खुशहाली अमन चैन बना रहे।

घायलों से मिलने वालों में प्रमुख रूप से जमीयत उलमा के अध्यक्ष मौलाना अब्दुला नासिर, इशरत उस्मानी, शमशेर अली, अब्दुला फैशल, हाजी इस्तियाक अहमद, डाॅ. मोहम्मद अकबर, अब्दुल नासिर, अजुमंन इताजमिया के मसाजित सदस्य शमशेर अली, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) जावेद अंसारी, दिलशाद अहमद “डिल्लू”, शमीम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page