Connect with us

वाराणसी

पिता की बंदूक से लगी बेटे को गोली, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मंडुवाडीह थाना के लहरतारा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता की बंदूक से ही 12 वर्षीय बेटे को गोली लग गई। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घायल बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, लड़के के पिता लहरतारा स्थित किसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके पास लाइसेंसी बंदूक है। ड्यूटी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटे तो उन्होंने बंदूक को घर में एक किनारे रख दिया था। उनका 12 साल का बेटा घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते उसकी नजर बंदूक पर पड़ गई। इसी दौरान किसी तरह से फायर हो गया और गोली लड़के को लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा बेटा खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे तत्काल लेकर अस्पताल भागे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page