Connect with us

मनोरंजन

‘मिर्जापुर 3’ में फैंस को लगेगा झटका, इस किरदार की हो जाएगी मौत ?

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – शशिकांत सिंह

मिर्जापुर का नाम सुनते ही लोगों को वेब सीरीज की तीन ऐसे किरदारों की याद आ जाती है जिन्होंने सिनेमा प्रेमियों के मानस पटल पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ा है। इनमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया का किरदार प्रमुख है। मुन्ना भइया तो पहले ही तीसरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब अगर कालीन भइया भी सीरीज से बाहर हो जाएं तो ये फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाली बात होगी।

‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस भी काफी एक्साइटेड होते जा रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले सीरीज को लेकर कई सारे अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं। ऐसी चर्चा चल रही है कि कालीन भइया तीसरे सीजन में शायद आखिरी बार दिखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ‘मिर्जापुर 3’ और ‘पंचायत 3’ का क्रॉस-प्रमोशन करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में सचिव जी ‘मिर्जापुर 3’ में कालीन भइया के लिए कागजी कार्रवाई करते हुए नजर आएंगे।  ये कागजी कार्रवाई कालीन भइया की मौत से संबंधित होगी। अब यहीं से लोगों के मन में सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या कालीन भइया की तीसरे सीजन में मौत हो जाएगी ?

वैसे इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ‘मिर्जापुर 3’ रिलीज होने के बाद पता चल जाएगा। लेकिन ये बात भी सच है कि इसके हर सीजन में एक अहम किरदार की मौत दिखाई गई है। अगर मिर्जापुर के पहले सीजन की बात करें तो उसमें विक्रांत मैसी उर्फ बबलू पंडित की मौत दिखाई गई थी। वहीं दूसरे सीजन में अहम किरदार मुन्ना भइया उर्फ दिव्येंदु शर्मा की मौत दिखाई गई थी। ऐसे में अगर तीसरे सीजन में कालीन भइया की मौत दिखाई जाती है तो इससे फैंस को जरूर झटका लगेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page