Connect with us

गाजीपुर

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर जिले में सोमवार को मिशन शक्ति 5 के तहत जिले के समस्त थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की जानकारी साझा की गई। पुलिस मीडिया सेल गाजीपुर के अनुसार, इस अभियान के तहत शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा क्रियाशील योजनाओं, जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076, 1098, तथा साइबर अपराध से संबंधित सेवाओं के बारे में जागरूकता प्रदान की गई।

इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध और अन्य महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना और उनके साथ अपराध की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाना है।

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे प्रभावी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page