Connect with us

गाजीपुर

महिलाओं से छींटाकशी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत के आरोप में दोनों पर मुकदमा दर्ज

जमानिया (गाजीपुर)। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया कोतवाली पुलिस ने राह चलती महिलाओं से छींटाकशी और अश्लील इशारे करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पहला आरोपी पिंटू कुमार (19) निवासी इनायतपुर की डुहिया, थाना धीना (चंदौली) को बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय और मुख्य आरक्षी विमलेश पटेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर करंडा जाने वाले गंगा पुल मोड़ से गिरफ्तार किया।

वहीं इससे पहले दोपहर करीब 12:40 बजे पुलिस टीम ने बिंद मोड़ तिराहे से धर्मेंद्र कुमार (19) निवासी कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर (चंदौली) को महिलाओं और लड़कियों पर कथित रूप से छींटाकशी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page