Connect with us

वाराणसी

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का वाराणसी में भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

गिरी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मान, संगठन और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का दिया भरोसा

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी का वाराणसी में गिरी समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज के हितों और जनसरोकारों के मुद्दों को संगठन एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

Loading...

अपने संबोधन में शंकर गिरी ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के सम्मान और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

सम्मान समारोह में विनोद यति, महंत बबलू गिरी, कोमल गोस्वामी, शिव कुमार गिरी, पंचम गिरी, पप्पू, सुरेंद्र गिरी, गुंजन गिरी, डॉ. ए.के. गिरी, दीपक गिरी, डॉ. तुषार गोस्वामी, अशोक गिरी, मिश्रीलाल गिरी सहित गिरी समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page