Connect with us

गाजीपुर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, जयंती पर किया गुणगान  

Published

on

Loading...
Loading...

विशेश्वरगंज (गाजीपुर) जयदेश। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम टैक्सी स्टैंड, विशेश्वरगंज स्थित नेताजी की प्रतिमा पर आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पराक्रम दिवस के रूप में इसे मनाया।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी असाधारण देशप्रेम भावना, शौर्य, साहस और सैन्य शक्ति से भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई को निर्णायक दिशा दी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भी नेताजी भारतीय जनता के दिलों में श्रद्धा और सम्मान के साथ जीवित हैं।

Loading...

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेताजी की याद में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।”

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी, नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव सहित अनेक अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page