Connect with us

भदोही

भदोही में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक और जिलाधिकारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

छात्रों की जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

काली मोहाल प्राथमिक विद्यालय से अभियान की शुरुआत

भदोही | 1 जुलाई से शुरू हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्राथमिक विद्यालय काली मोहाल, गोपीगंज से किया। दोनों ने छात्रों एवं आमजन को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई और जागरूकता रैली व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वच्छता और समय पर उपचार का दिया संदेश

जिलाधिकारी ने लोगों से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने, साफ पेयजल का उपयोग करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में उपचार कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।

Advertisement

पूरे जिले में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी बेसिक विद्यालयों, सीएचसी, पीएचसी, विकास खंड कार्यालयों और नगर निकायों में संगोष्ठी, रैली एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों ने भी लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के उपाय बताए।

31 जुलाई तक चलेगा अभियान

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 जुलाई तक संचालित होगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार, क्षय रोग, कुपोषण तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, सूचना, बाल विकास, पशुपालन, वन एवं अन्य विभाग अभियान में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page