Connect with us

अपराध

बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखाकर वृद्ध महिला से 14.70 लाख ऐंठे

Published

on

Loading...
Loading...

एफडी तुड़वाकर किये लाखों के ट्रांसफर

वाराणसी। जनपद के महमूरगंज निवासी 64 वर्षीय वृद्धा हुलासी मालू साइबर ठगी का शिकार हो गईं। जालसाज ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर फोन पर उनके बेटे की गिरफ्तारी का झांसा दिया और उसे छुड़ाने के नाम पर 14.70 लाख रुपए दो बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

महिला ने बताया कि फोन पर आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि उनका बेटा गिरफ्तार हो गया है। उसे रिहा कराने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई। जालसाज ने बेटे की आवाज में रोने की नकली आवाज सुनाकर उन्हें डराया।

डरी हुई महिला ने तुरंत अपने दामाद से संपर्क किया और उनसे 70 हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाकर जालसाज के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन महिला ने रथयात्रा स्थित एचडीएफसी बैंक से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ी और चार लाख रुपए बिहार के मोतिहारी में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 10 लाख रुपए इंडिया ओवरसीज बैंक के एक अन्य खाते में जमा किए गए।

पैसे ट्रांसफर करने के बाद महिला ने अपनी बहू से संपर्क किया, तब पता चला कि उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित है। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने वाराणसी साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। महिला से लिए गए पैसों के ट्रांसफर डिटेल्स जुटाए जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page