Connect with us

गाजीपुर

बीएड परीक्षा के अंतिम दिन पकड़ाये पांच नकलची

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के अंतर्गत संचालित बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा  4 जून को संपन्न हो गई। गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर अंतिम दिन नकल करते हुए पकड़े गए पांच छात्र-छात्राओं को तत्काल प्रभाव से रिस्टीकेट कर दिया गया है।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 1496 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1467 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 29 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन की निगरानी के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड, आंतरिक उड़ाका दल तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल की देखरेख में विशेष सतर्कता बरती गई।

इसी दौरान पांच छात्र-छात्राएं अनुचित साधनों (Unfair Means) का उपयोग करते हुए पकड़े गए। विश्वविद्यालय के नियमों के तहत इन सभी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा उन्हें परीक्षा से निष्कासित (रिस्टीकेट) कर दिया गया है।

Advertisement

दूसरे सत्र में आयोजित एमएससी (एजी) एवं बीपीई की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस दिन की बीएड परीक्षा में कुल 26 परीक्षार्थियों तथा बीए और बीएड की संयुक्त परीक्षाओं में कुल 35 नकलची छात्र-छात्राओं को पकड़ा गया।

प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने बताया कि नकल की घटनाओं को रोकने के लिए भविष्य में और अधिक कड़े कदम उठाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंताजनक है और इससे कॉलेज प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

उन्होंने यह भी सूचित किया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं 4 जून को संपन्न हो चुकी हैं और 5 जून 2025 से ग्रीष्मावकाश आरंभ हो गया है।

इस कार्रवाई के बाद परीक्षा केंद्र पर नकलचियों में भय और चर्चा का माहौल बन गया है। महाविद्यालय प्रशासन की इस सख्ती को शिक्षा जगत में सराहा जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page