Connect with us

गाजीपुर

किसान नेता पर जानलेवा हमला

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी किसान नेता भानु प्रताप सिंह पर दो बार जानलेवा हमला किया गया। पहली घटना उस वक्त हुई जब गांव के ही कुछ दबंगों ने उन पर हमला किया। इस घटना की लिखित तहरीर किसान नेता ने सेवराई चौकी में दी।

बताया जा रहा है कि चौकी से शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह घर वापस लौट रहे थे, तो यह सूचना विपक्षी पक्ष को मिल गई। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने रास्ते में उन पर दोबारा जानलेवा हमला कर दिया।

Loading...

इस दुस्साहसिक हमले के बाद भानु प्रताप सिंह ने गहमर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस पर कोतवाल शैलेश मिश्रा ने उन्हें न्याय का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page