Connect with us

गोरखपुर

बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार की ठगी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर)। बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर जिगीना निवासी संगीता देवी पत्नी भरत ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के मुश्ताक अली ने करीब आठ माह पहले बिजली कनेक्शन दिलाने का भरोसा देकर उनसे 20 हजार रुपये नकद लिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद न तो बिजली कनेक्शन कराया गया और न ही रकम वापस की गई।

पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि संगीता देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी मुश्ताक अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page