Connect with us

वाराणसी

बाबतपुर एयरपोर्ट को मेट्रो-मोनो रेल से जोड़ने पर तेज हुई कवायद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Lal Bahadur Shastri International Airport) पर बुधवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में यात्रियों की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मछलीशहर की सांसद एवं समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज ने की, जिसमें एयरपोर्ट को मेट्रो/मोनो रेल सेवा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

बताया गया कि मुख्यालय से हवाई अड्डे की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है, जिससे विमान यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मेट्रो सेवा शुरू होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई।

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लोग हवाई यात्रा के लिए यहां आते हैं, लेकिन शहर से एयरपोर्ट तक पहुंचने में कई स्थानों पर जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने बताया कि यहां से प्रतिदिन करीब 80 उड़ानों के माध्यम से 12 से 14 हजार यात्री आवागमन करते हैं और नया टर्मिनल शुरू होने के बाद यह संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में मेट्रो सेवा शुरू होने से सड़क यातायात का दबाव कम होगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाओं पर तत्काल शासन और मेट्रो रेल कार्पोरेशन के साथ पत्राचार किया जाए। साथ ही यह भी बताया कि इस संबंध में उनकी ओर से भी पहल की जा चुकी है।

Advertisement

बैठक में समिति के सदस्य मोहम्मद जुबैर ने एयरपोर्ट पार्किंग क्षेत्र में टैक्सी चालकों के कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे निजी वाहनों से आने वाले लोगों को असुविधा होती है, इसलिए टैक्सी के लिए अलग लेन बनाई जानी चाहिए।

बैठक में एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता , एडीएम प्रोटोकाल विनय सिंह, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, सीआईएसएफ कमांडेंट सुचिता सिंह, सदस्य सिकंदर मिश्रा तथा स्पाइस जेट के प्रबंधक राजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page