Connect with us

दुर्घटना

बाइक्स की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम-जानकी मार्ग पर दुबौली दूबे चौराहे के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 40 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र मिट्ठू, निवासी मझाकला कलवारी बस्ती तथा 25 वर्षीय भीमसेन पुत्र अर्जुन प्रसाद, निवासी सेमरा चीगन कलवारी बस्ती के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति में थीं, तभी चौराहे के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Loading...

संयोग से घटनास्थल पर मौजूद राम-जानकी मार्ग के “देवदूत” कहे जाने वाले डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई है। समय पर मिली मदद से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page