Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव नागेपुर में पहुंची आकाशवाणी की टीम

Published

on

Loading...
Loading...

किसानों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की बातचीत,
शनिवार को ‘कृषि जगत’ कार्यक्रम में होगा प्रसारण

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव नागेपुर में गुरुवार को आकाशवाणी वाराणसी के कृषि एवं गृह एकांश की टीम पहुंची। टीम का नेतृत्व कार्यक्रम अधिशासी दिनेश सिंह कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भी आकाशवाणी आम जनमानस की पहुँच में है। किसानों के लिए प्रतिदिन कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं — सुबह ‘खेती की बातें’ और शाम को ‘कृषि जगत’ कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें विभिन्न जानकारी और लाभ मिलते हैं।

इस दौरान आयोजित कृषि चौपाल में दिनेश सिंह ने किसानों, महिलाओं और समाजसेवियों से संवाद किया। उन्होंने गांव के विकास, सब्जी उत्पादन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन जैसे विषयों पर ग्रामीणों से जानकारी ली। किसानों ने आकाशवाणी टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें रिकॉर्ड किया गया।

Advertisement

खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र यादव ने गांव में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रवीण सिंह ने स्वच्छता अभियान और शौचालय निर्माण की प्रगति के बारे में बताया। ग्राम प्रधान मुकेश पटेल ने मनरेगा के तहत श्रमिकों को मिलने वाले रोजगार और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, हॉट कुक, आंगनबाड़ी केंद्र, आशा कार्यकर्ता, पुस्तकालय और आशा शिक्षा केंद्र के संचालन की जानकारी साझा की। पंचमुखी संस्था द्वारा संचालित पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण छात्रों को दी जा रही सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।

गांव की महिला सुनीता सोनी समेत अन्य महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की प्रेरक बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

इस मौके पर आकाशवाणी के अंतरवार्ता कार्यक्रम के रामकृष्ण मिश्रा, पी.के. सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सुरजीत गुप्ता सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार को शाम 6:30 बजे आकाशवाणी वाराणसी केंद्र से किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page