Connect with us

जौनपुर

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सरायख्वाजा पुलिस की कार्रवाई, घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायख्वाजा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 390/2026 में आरोपी मो. रज्जा उर्फ सिक्कू पुत्र अकबर अली उर्फ भग्गू, निवासी कर्रेपट्टी, लंबे समय से फरार चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौतम बुद्ध स्कूल के पास स्थित एक बगीचे में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

Advertisement

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामसुन्दर मौर्य, हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page