Connect with us

वाराणसी

पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी द्वारा बीएचयू प्रांगण में हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का अवलोकन किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

अधिकारी गण द्वारा समापन समारोह के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा भी लिया गया

Loading...

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन व जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा आईआईटी बीएचयू के श्रीनिवासन सेंटर में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का अवलोकन किया गया तथा आयोजित हो रहे खेलों को देखा गया। अधिकारियों द्वारा समापन कार्यक्रम के संबंध में की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया गया।
गौरतलब है कि वर्तमान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत योगासन प्रतिभा का आयोजन हो रहा है जिसका समापन आगामी 3 जून को होना है। अधिकारियों द्वारा समापन समारोह के लिए चिन्हित मैदान का भी दौरा किया गया तथा वहाँ वीआईपी और वीवीआईपी के बैठने के लिये की गयी तैयारियों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा शहर के प्रबुद्धजनों तथा गणमान्य लोगों को भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु निमंत्रण देने का क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ई रणविजय सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page