Connect with us

वाराणसी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के ‘‘ट्रीपल आर’’ में बनारस को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान’’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: उ0प्र0 प्रदेश सरकार ने आज नगर निगमों में किये जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में ‘‘ट्रिपल आर’’ (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) के अन्तर्गत भारत सरकार के प्रतिनिधियों के द्वारा कार्यों के परीक्षण के पश्चात रैंकिंग जारी की गयी, जिसमें वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान गाजियाबाद नगर निगम को प्राप्त हुआ। नगर निगम वाराणसी की यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ‘‘ट्रिपल आर’’ (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) के अन्तर्गत पुराने कपड़ो से बने झोले, पुरानी किताबें, घर में पड़ी प्लास्टिक बोतलें, कार्टन, पुराने बर्तन, कटे-फटे कपड़ों को रियूज कर पुनः उसे उपयोग में लाना है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा जी0आई0जेड के सहयोग से नगर में विभिन्न स्थानों पर यह कार्य किया जा रहा है, जिसमें पुराने जूतों को मरम्मत कर प्रयोग में लाया जा रहा है। साथ ही घर का सूखा कूड़ा देने पर पुरानी किताबें, झोले इत्यादि बनाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन0पी0 सिंह ने बताया कि ‘‘ट्रिपल आर’’ के अन्तर्गत वाराणसी में पहला सेंटर फातमान रोड कूड़ा घर पर बनाया बया है। नगर निगम, वाराणसी द्वारा अन्य स्थानों पर भी इसे प्रारम्भ करने की कार्यवाही की जा रही है।

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कहा कि वाराणसी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अन्य मानकों पर भी कार्य किया जा रहा है, नियमित रूप से समीक्षा की भी की जा रही है, कमियों को दूर करने का अथक प्रयास किया जा रहा है, जिससे वाराणसी को अच्छी रैंक प्राप्त हो सके।

Loading...

महापौर अशोक तिवारी, ने वाराणसी को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर सभी नगर वासियों को बधाई दी है। महापौर द्वारा बताया गया कि यह उपलब्धि नगर के लोगों के द्वारा दिये गये सहयोग से प्राप्त हुआ है, तथा आगे भी सहयोग प्राप्त होता रहेगा। वाराणसी नगर की स्वच्छता बनाये रखने के लिये नगर निगम, वाराणसी पूरी ताकत के साथ निरन्तर काम करेगा जिससे स्वच्छता रैकिंग में वाराणसी प्रदेश तथा देश में अच्छी रैंकिंग प्राप्त कर सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page