Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में दो सगे भाइयों की पिटाई, आरोपितों पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

   
गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिनियाडांड़ निवासी सोनू विश्वकर्मा पुत्र अवधेश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शिवम यादव पुत्र विरेन्द्र यादव व तीन चार अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2),115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
     
थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिनियाडांड़ निवासी सोनू विश्वकर्मा पुत्र अवधेश विश्वकर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते 26 मार्च को शाम साढ़े पांच बजे के करीब गांव के पूरब शिवम यादव पुत्र विरेन्द्र यादव अपने तीन- चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मुझे सोनू विश्वकर्मा और सगे भाई सुमित विश्वकर्मा पुत्र अवधेश विश्वकर्मा को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया।
    
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सोनू विश्वकर्मा की तहरीर पर शिवम और तीन चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Loading...

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page