Connect with us

वाराणसी

पुनः ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने हेतु की जा रही प्रक्रिया के खिलाफ महापंचायत करने का लिया निर्णय

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

VARANASI: मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट योजना से प्रभावित किसानो ने जिला प्रशासन द्वारा पुनः ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने हेतु की जा रही प्रक्रिया के खिलाफ आर पार की लड़ाई हेतु रविवार को बैरवन मे किसान महापंचायत करने का लिया निर्णय।

Loading...

रविवार को मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित बैरवन , कन्नाडाडी, सराय मोहन एवं मिल्कीचक के किसान किसानी बंद कर ट्रान्सपोर्ट नगर योजना को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के आधार पर निरस्त कराने की व्यापक रणनीति हेतु मोहनसराय किसान संघर्ष समिति ने बुलाई किसान महापंचायत

आज मोहनसराय किसान संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक बैरवन मे किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता मे हुई, जिसमे किसानो ने जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना के डिनोटिफाई करके किसानो की जमीन अवमुक्त करने हेतु आयुक्त एवं निदेशक भूमि अध्याप्ति निदेशालय राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश शासन को भेजे पत्र के बाद मुठ्ठी भर ट्रान्सपोटरो के दबाव जिला प्रशासन द्वारा पुनः मोहनसराय मे ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने हेतु बिना किसानो से संवाद किये पुनः प्रक्रिया अपनाने पर आक्रोश व्यक्त किया , बैठक मे सर्वसम्मत से रविवार दिनांक 8 जनवरी 2023 को बैरवन मे दोपहर 12 बजे से निर्णायक लडाई हेतु किसान महापंचायत करने का निर्णय लिया। किसानो ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की धारा 91(1) के तहत किसानो की जमीन डिनोटिफाई करने हेतु एक बार शासन को पत्र लिखे है और फिर तानाशाही रवैया अपनाकर पुनः ट्रान्सपोर्ट नगर बसाने की पहल करना पूर्णतया कानून का उल्लंघन है , जिसके माकूल जबाब हेतु रविवार को किसान महापंचायत मे व्यापक अन्दोलन की रणनीति बनेगी। किसानो ने कहा कि किसान अपनी बहुफसली पुस्तैनी जमीन पर आज भी व्यवसायिक खेती कर अपनी जीविका चला रहे है लेकिन उक्त किसान विरोधी योजना बिना किसानो की सहमति के 2003 मे किसानो की खतौनी से जबरदस्ती नाम काटकर वाराणसी विकास प्राधिकरण का दर्ज कर दिया जिससे वैधानिक रूप से किसान अपनी ही जमीन से वंचित हो गये ।
ज्ञातव्य हो कि 5 जनवरी 2023 को मण्डला आयुक्त कौशलराज शर्मा के नेतृत्व में जिला अधिकारी, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सहित जिले के राजस्व अधिकारी मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का दौरा किये थे ।
बैठक की अध्यक्षता मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” , संचालन मेवा पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन दिनेश तिवारी ने किया, बैठक में प्रमुख रूप से छेदी पटेल, विजय नारायण वर्मा, विजय गुप्ता, रामधनी पटेल, प्रेम शाह, लालजी पटेल, डा. मन्ना पटेल, राधेश्याम उपाध्याय , हृदय नरायण उपाध्याय, , सुक्खन यादव, अखिलेश कुमार, लाल बहादुर, किशोरी लाल, बबलू पटेल, कमलेश पटेल, लालचंद पटेल, शोभनाथ, अशोक कुमार, उमा शंकर पटेल इत्यादि लोग शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page