Connect with us

वाराणसी

पिण्डरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सक्रिय सदस्य सम्मेलन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

Published

on

Loading...
Loading...

पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने धारा 370 की समाप्ति और वक्फ कानून में किए गए बदलाव जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया और कहा कि केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में देश के हित में मजबूत कार्य किए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी सराहना की।पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है और इन्हीं की मेहनत के कारण पार्टी ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आने वाले चुनावों में एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं।इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया।

इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, आशीष सिंह, अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सर्वेश सिंह, रमेश पटेल, गणेश प्रजापति, गायत्री यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page