Connect with us

वाराणसी

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे वाराणसी, संत रविदास मंदिर में सीएम ने टेका मत्था

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी वाराणसी में आज ही के दिन संत शिरोमणि रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को हुआ था. आज उनके 645वीं जयंती जिले की सीर गोवर्धन स्थित क्षेत्र में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सूर्य उदय के साथ ही विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं. ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी बाबा के दरबार में पहुंचकर वहां श्रद्धा भाव से मत्था टेका. इस दौरान संत निरंजन दास से मुलाकात कर उनके साथ मंदिर प्रांगण में करीब 45 मिनट गुजारने के बाद अपने अगले कार्यक्रम को प्रस्थान किए. वहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व प्रेदश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज वाराणसी स्थित रविदास धाम पहुंचेंगे.

Loading...

हालांकि, इस दौरान मीडियाकर्मियों से मुखातिब हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सियासी सवालों से बचते नजर आए और उन्होंने कहा कि आज संत रविदास जी की जयंती है. मैं उनके जन्मदिन के मौके पर वाराणसी पहुंचा हूं. उनके जन्मस्थली पर सभी मानव को बहुत-बहुत बधाई.

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page