Connect with us

गोरखपुर

पंखे में तार जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गोला के बर्राह गांव में हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित बर्राह गांव में सोमवार देर रात पंखे में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से 44 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष यादव (44), पुत्र स्वर्गीय रामजी यादव, सोमवार रात करीब 11 बजे अपने घर में पंखे का विद्युत तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। गंभीर झटका लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

बताया गया कि संतोष यादव अपने दिवंगत पिता के इकलौते पुत्र थे। परिवार में उनकी वृद्ध माता, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। वह खेती-किसानी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page