Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

पीड़िता की मां ने गोला थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसकी नाबालिग बेटी से प्रेम-प्रसंग रखता था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक और उसके परिजनों को समझाया था, लेकिन इसके बावजूद सोमवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी अपने साथियों के साथ उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।

महिला का कहना है कि घटना के बाद से किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने पुलिस को आरोपी से संबंधित एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

गोला पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page