जौनपुर
नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
क्षेत्राधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को भेजा पत्र, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी
जौनपुर। मछलीशहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में भाजपा नेत्री नाजिया इलाही के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विधिक कार्रवाई की मांग की गई।
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
सपा नेता आरिफ अंसारी ने क्षेत्राधिकारी के माध्यम से सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि नाजिया इलाही द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर की गई टिप्पणी से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को प्रभावित करते हैं तथा समाज में वैमनस्य पैदा कर सकते हैं।
कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में पुलिस महानिदेशक से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने की मांग की गई है।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी, अजहर रहमान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला प्रवक्ता नदीम अंसारी, डॉ. हस्सान, डॉ. दिलीप यादव, अनुभव यादव, तबरेज खान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
