Connect with us

जौनपुर

मछलीशहर में दर्दनाक सड़क हादसा

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, चालक गिरफ्तार

मछलीशहर, जौनपुर। मछलीशहर कस्बे में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे खाखोपुर बाजार से ट्रक समेत पकड़ लिया।

काम से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कोठारी गांव निवासी सत्यनारायण यादव (65) शटरिंग मिस्त्री का काम करते थे। वह शनिवार सुबह किसी कार्य से मछलीशहर बाजार आए थे और निर्माणाधीन साइट पर जाने के बाद कोतवाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली कार्यालय से करीब 50 मीटर पहले मुंगराबादशाहपुर तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि सत्यनारायण यादव सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और खाखोपुर बाजार के पास उसे चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

परिजनों में कोहराम

ग्राम प्रधान संजय यादव ने बताया कि मृतक के बेटे बाहर रहते हैं। उनकी अनुपस्थिति में पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page