Connect with us

मुम्बई

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने मीरा रोड की बैठक में दिया ‘अब की बार 400 पार’ का महामंत्र

उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तथा भाजपा महाराष्ट्र के प्रभारी डॉक्टर दिनेश शर्मा के नेतृत्व में महायुती प्रचार बैठक का आयोजन मीरा रोड में किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन का रास्ता प्रशस्त कराया।

25 -‌ ठाणे लोकसभा के लोकप्रिय उम्मीदवार नरेश म्हस्के के प्रचार का अधिकृत बैठक के माध्यम से शुभारंभ हुआ।यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं। अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करने की हम सभी लोगों ने शपथ ली।

इस कार्यक्रम में भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, अमरजीत मिश्र, पूर्व विधायक नरेद्र मेहता, 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एड रवि व्यास, जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष उभामो सुरेश सिंह, शिवसेना जिला प्रमुख राजू भोईर, विक्रम प्रताप सिंह तथा अन्य मान्यवर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन संपन्न हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page