Connect with us

गाजीपुर

दो माह से खराब समर्सिबल, सचिवालय में पेयजल संकट

Published

on

Loading...
Loading...

धरवां पंचायत सचिवालय में पानी के लिए भटक रहे कर्मचारी और ग्रामीण, जल्द मरम्मत की उठी मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। विकास खंड करंडा की ग्राम पंचायत धरवां स्थित पंचायत सचिवालय का समर्सिबल पंप पिछले करीब दो माह से खराब पड़ा है। इसके कारण सचिवालय में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न कार्यों से आने वाले ग्रामीणों को भी पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्राम पंचायत धरवां निवासी एवं समाजसेवी कृष्ण कुमार बिंद, बाबूराम और अभिषेक ने जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए समर्सिबल पंप की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पेयजल की सुविधा बाधित होने से सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों को पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ रहा है। वहीं प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पानी की कमी के कारण पंचायत सचिवालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इससे कर्मचारियों और आम लोगों दोनों को असुविधा हो रही है।

समाजसेवी कृष्ण कुमार बिंद ने बताया कि इस संबंध में पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समर्सिबल पंप की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने जिला प्रशासन से जनहित को देखते हुए तत्काल समर्सिबल पंप ठीक कराकर पंचायत सचिवालय में पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page