Connect with us

चन्दौली

देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत कर रहा आरएसएस : अजय

Published

on

Loading...
Loading...

शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में किया पथ संचलन

चंदौली। पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा नगर, गांव और कस्बों में पथ संचलन किया जा रहा है। रविवार को मुख्यालय स्थित अभिषेक हॉस्पिटल एंड नर्सिंग कॉलेज के परिसर से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर पारंपरिक ढंग से राष्ट्र भावना से ओतप्रोत होकर पथ संचलन में शामिल हुए।

पथ संचलन अभिषेक हॉस्पिटल से शुरू होकर नगर पंचायत के सकलडीहा रोड व कैली मार्ग का भ्रमण कर पुनः अभिषेक हॉस्पिटल पहुंचा, जहां आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने अपना वक्तव्य दिया।

संघ के अजय ने कहा कि सेवा, समर्पण व राष्ट्रीयता की भावना देशवासियों में जागृत करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपना सौ वर्ष पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि भारत देश को मुगल आक्रांताओं ने बहुत क्षति पहुंचाई। दिग्भ्रमित राजनीति कर देश को लूटने व बहन-बेटियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया। आरएसएस विगत सौ वर्षों से राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने के लिए अनवरत कार्य कर रहा है।

Advertisement

साथ ही देश में आई आपदा में भी स्वयंसेवक अपना महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि देश में एक बार पुनः राष्ट्र विरोधी ताकतें हावी हो रही हैं।

अध्यक्षता डा. संजय यादव ने की। इस मौके पर संजय, राकेश, भरत, अमित, जयप्रकाश, दिव्यांश, सौरभ, धनजी, शिव बच्चन, रविन्द्रनाथ, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page