Connect with us

वाराणसी

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद बनारस में VDA और पुलिस ने दिखाई सख्ती

Published

on

Loading...
Loading...

बेसमेंट में मिले दो कोचिंग संस्थान सीज

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

दिल्ली में बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटर में गत दिनों जलभराव से तीन छात्रों की मौत हो गई थी‌। इसके बाद VDA की टीम ने वाराणसी पुलिस के साथ शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में औचक जांच शुरू की। मंगलवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांप्लैक्स के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम को ज्यादातर कोचिंग इंस्टिट्यूट के नक्शे में खामियां, कोचिंग सेंटरों में पार्किंग नहीं होने पर प्राधिकरण ने 10 कोचिंग सेंटरों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया हैं। वही, जहां पर बेसमेंट में क्लास रूम चल रहा था, उसको तत्काल सील कर दिया गया।

इस मामले में भेलूपुर वीडीए जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर शहर के विभिन्न कोचिंग इंस्टिट्यूट में छापेमारी की जा रही है। जहां पर भी बेसमेंट में कोचिंग चल रहा हैं उसको तत्काल सील कर दिया जा रहा हैं। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे शहर में कभी भी कहीं भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।

भेलूपुर जोन में वीडीए के अधिकारियों ने 10 से ज्यादा कोचिंग संस्थानों में छापेमारी की, जिसमें 2 संस्थानों को सील कर दिया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई शाम तक चलेगी। मौजूदा समय में शहर के चार अलग-अलग छापेमारी का काम चल रहा हैं। जो आगे चलता रहेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page