Connect with us

गाजीपुर

तहसील और नगर पंचायत बनाने की मांग तेज, संघर्ष मोर्चा ने बनाई रणनीति

Published

on

Loading...
Loading...

हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा, धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान

बढ़ती आबादी और विकास की जरूरतों को देखते हुए उठी मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। नंदगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की मांग को लेकर नंदगंज तहसील बनाओ-नगर पंचायत बनाओ संघर्ष मोर्चा का आंदोलन तेज होने जा रहा है। रविवार को बरहपुर स्थित श्री ठाकुर जी राम-लक्ष्मण जानकी महिला महाविद्यालय में मोर्चा की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने की।

हस्ताक्षर अभियान की हुई समीक्षा

बैठक में विगत 9 जून से 9 अगस्त तक चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और आम लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

जनसमर्थन जुटाने का किया आह्वान

संघर्ष मोर्चा के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलती भौगोलिक परिस्थितियों, बढ़ती आबादी और क्षेत्र के समग्र विकास को देखते हुए नंदगंज को तहसील और नगर पंचायत का दर्जा मिलना समय की आवश्यकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नंदगंज क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व रहा है। 18 अगस्त 1942 की नंदगंज ट्रेन लूट की ऐतिहासिक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की भूमि है, लेकिन आज भी कई बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

विकास के लिए एकजुट होने की अपील

जिलाध्यक्ष उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि वर्षों से नंदगंज के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बंद पड़ी नंदगंज चीनी मिल का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जनता को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

बैठक का संचालन तरुण प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. शशिकांत सिंह, अजय उपाध्याय, सुनील प्रजापति, सिद्धार्थ कश्यप, रामदुलारे प्रजापति, बब्लू अली, राकेश, अमन कुमार सिंह, केदार सिंह, बुलबुल सिंह, बृजेश सिंह, शिवनारायण सिंह खरवार सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page