Connect with us

गाजीपुर

डीएम का आदेश वापस लेने तक रजिस्ट्री कार्यालय में कलमबंद हड़ताल

Published

on

Loading...
Loading...

बार एसोसिएशन जमानियां की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, अधिवक्ताओं में नाराजगी

5 अगस्त के आदेश पर 17 अगस्त को हुई थी वार्ता, मांगों पर कार्रवाई न होने से आंदोलन जारी रखने का निर्णय

जमानियां। बार एसोसिएशन जमानियां की आवश्यक बैठक मंगलवार को बार भवन परिसर में अध्यक्ष एडवोकेट जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी के आदेश और अधिवक्ताओं की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

17 अगस्त की वार्ता के बाद भी नहीं निकला समाधान

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी गाजीपुर के 5 अगस्त 2026 के आदेश के क्रम में 17 अगस्त को संबंधित पक्षों के बीच वार्ता हुई थी। हालांकि, अधिवक्ताओं का कहना है कि वार्ता के बावजूद अभी तक उनकी मांगों के संबंध में कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

ससे अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। बैठक में मामले पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया।

आदेश वापस होने तक जारी रहेगी हड़ताल

अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा 5 अगस्त का आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक रजिस्ट्री कार्यालय में पूर्ण कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। बार एसोसिएशन ने अपने निर्णय से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया।

दस्तावेज लेखकों से सहयोग की अपील

बार एसोसिएशन ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज लेखकों, वसीका नवीसों और स्टांप वेंडरों से भी सहयोग की अपील की है।

बैठक के बाद पारित प्रस्ताव की प्रति उपनिबंधक कार्यालय जमानियां को भी भेज दी गई। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page