Connect with us

जौनपुर

जौनपुर में अर्टिगा कार पलटी, महिला की मौत; एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के बथुआवर गांव के पास बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर फैली मिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण हटते ही कार सड़क किनारे चढ़कर पलट गई। हादसे में 30 वर्षीय संगीता पत्नी दिलजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक दिलजीत को मामूली चोटें आई हैं।

इसके अलावा रेखा (33), ललित (36), जयराज (4) और लाडो (2) भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को हल्की चोटें बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के निवासी हैं। वे एक रिश्तेदार का हालचाल लेने डीहजीरी गांव गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page