Connect with us

खेल

जूनियर हॉकी टीम ने लगायी जीत की हैट्रिक

Published

on

Loading...
Loading...

भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराया

जोहोर बाहरू। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान मलेशिया को 4-2 से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गया है। न्यूजीलैंड 5 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मैच के शुरुआती क्षणों में मलेशिया ने आक्रामक शुरुआत की और 8वें मिनट में मुहम्मद दानिश ऐमान के गोल से बढ़त बनाई। अगले ही मिनट में हैरिस उस्मान ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मलेशिया की बढ़त 2-0 कर दी जिससे भारत बैकफुट पर आ गया।

हालांकि, भारत ने जल्दी ही वापसी की। 11वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद 13वें मिनट में अर्शदीप सिंह ने मनमीत सिंह की मदद से एक बेहतरीन फील्ड गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

Advertisement

तीसरे क्वार्टर में भारत ने हमले तेज कर दिए और 39वें मिनट में तलेम प्रियोबर्ता ने सर्कल के किनारे से गोल कर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 40वें मिनट में रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत की बढ़त 4-2 कर दी।

चौथे क्वार्टर में मलेशिया ने वापसी की कोशिश की और पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया लेकिन वे इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। मैच के अंतिम क्षणों में दोनों टीमों ने कई पेनल्टी कॉर्नर लिए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। भारत ने अंततः 4-2 की बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page