Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 31 अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त कार्यालय, जिला पूर्ति, निर्वाचन, कोषागार, जिला प्रोबेशन, जिला पंचायत राज अधिकारी, विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण, और सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय सहित कई विभागों में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 31 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को लेकर नाराजगी व्यक्त की और सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय समय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त कार्यालय से श्याम बिहारी पेशकार, पूनम सिंह लेखाकार, सारथी सिंह राजस्व लिपिक, अभिषेक श्रीवास्तव (सहायक), सोनी सोनकर (वित्त लिपिक), राहुल चंद्रा (कनिष्ठ सहायक), महेन्द्र कुमार यादव (प्रतिलिपिक), अनीता यादव (टंकण सहायक), कृष्ण मुरारी लाल (राजस्व निरीक्षक), और अन्य कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण, जिला पूर्ति कार्यालय, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला प्रोबेशन, और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी अनुपस्थिति की शिकायतें सामने आईं।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान कोषागार में बायोमैट्रिक उपस्थिति का मिलान करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि अगली बार भी अनुपस्थित कर्मचारी पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय समय का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, देवेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page