Connect with us

वायरल

जयपुर : ज्वेलर ने अमेरिकी महिला के साथ की ठगी, 6 करोड़ में बेचा 300 रुपये का नकली गहना

Published

on

Loading...
Loading...

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ज्वेलर पिता-पुत्र ने एक अमेरिकी महिला को 300 रुपये की आर्टिफिशियल ज्वेलरी 6 करोड़ रुपये में बेच दी। चेरिश, अमेरिका वापस गईं और एक प्रदर्शनी में ज्वेलरी को प्रदर्शित किया, जहां उन्हें पता चला कि यह नकली है। इसके बाद वह जयपुर लौटीं और ज्वैलर की दुकान रामा रेडियम पर गईं और दुकान के मालिक गौरव सोनी से नकली आभूषणों की शिकायत की। उन्होंने आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए अन्य दुकानों पर भी भेजा, जहां जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद चेरिश ने अमेरिकी दूतावास को इस घटना की जानकारी दी।

जयपुर पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक चेरिश ने करीब दो साल पहले शहर के गोपालजी का रास्ता स्थित एक दुकान से खरीदी गई ज्वेलरी पर 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे। खरीदारी के वक्त विक्रेता ने महिला को हॉलमार्क सर्टिफिकेट भी दिया था, जिससे आभूषण की शुद्धता का पता चलता था।18 मई को ज्वेलर राजेंद्र सोनी और उनके बेटे गौरव सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

Loading...

डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, “पुलिस ने आभूषणों को जांच के लिए भेजा था, इसमें पता चला कि गहने में लगे हीरे चंद्रमणि थे। आभूषणों में सोने की मात्रा 14 कैरेट होनी चाहिए थी, लेकिन वह भी दो कैरेट थी। आरोपी ज्वैलर्स ने भी शिकायत दर्ज कराई थी कि महिला उनकी दुकान से आभूषण लेकर भाग गई हैं लेकिन जब हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो यह बात झूठ निकली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page