Connect with us

गाजीपुर

छात्रवृत्ति का फार्म जमा करने गयी छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की पंद्रह वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा 21 दिसंबर को स्कूली बस से मेदनीपुर स्थित श्री राम दास बालिका इंटर कॉलेज गई थी, जहां उसे छात्रवृत्ति का फार्म जमा करना था। लेकिन फार्म जमा करने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी।

छात्रा की मां ने करंडा थाना में तहरीर देते हुए बताया कि बेटी के देर शाम तक घर न लौटने पर उन्होंने अपने नाते-रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Loading...

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर छात्रा की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी संबंधित इलाकों में जानकारी साझा कर जांच तेज कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page