Connect with us

गोरखपुर

चोरी के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

खोराबार पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कब्जे से चार्जर भी बरामद

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार उरांव उर्फ राज, पुत्र स्वर्गीय मुन्ना उरांव, निवासी हाजिरगंज, थाना सदर, जिला छपरा (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर ओवरब्रिज के पास रह रहा था।

यह गिरफ्तारी थाना खोराबार में दर्ज मु0अ0सं0 442/2026, धारा 305(a) और 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में की गई है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल व चार्जर बरामद किए।

गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में की गई। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page