Connect with us

वाराणसी

गेल (इंडिया) ने आपूर्ति का विस्तार करते हुए बीएचयू स्थित यमुना गर्ल्स हॉस्टल मे पीएनजी सेवा शुरू की

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को
बीएचयू परिसर स्थित “यमुना गर्ल्स हॉस्टल” में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलतापूर्वक प्रारंभ कर दी। गेल ने बताया कि,इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया,स्टीम के नेतृत्व नवाज़िश अली अंसारी, (उप महाप्रबंधक) कर रहे हैं। वहीं, वाराणसी सीजीडी परियोजना का वाराणसी में संपूर्ण संचालन श्री सुशील कुमार (जीएम) के मार्गदर्शन में चल रहा है। श्री अंसारी ने बताया कि, बीएचयू स्थित “यमुना गर्ल्स हॉस्टल” जहां बड़ी संख्या में छात्राओं के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं संचालित की जाती हैं, पूर्व में अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रति माह लगभग (35) एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर था। आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब हॉस्टल को निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध हो रही है। एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तन के बाद अब प्रति माह उपयोग में आने वाले ये 35 एलपीजी सिलेंडर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जा सकेंगे, जिससे अतिरिक्त उपभोक्ताओं तक एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी तथा ऊर्जा संसाधनों का अधिक प्रभावी एवं संतुलित उपयोग संभव हो सकेगा। पीएनजी के उपयोग से सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं नियमित प्रतिस्थापन से जुड़ी चुनौतियों का प्रभावी समाधान होता है। साथ ही, यह प्रणाली उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा विकल्प प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक गैस एक पर्यावरण-अनुकूल ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गेल (इंडिया) लिमिटेड वर्तमान में वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य उपभोक्ताओं को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित,भरोसेमंद एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा का लाभ मिल सके। इस दिशा में कंपनी के कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। “यमुना गर्ल्स हॉस्टल” में पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ वाराणसी को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा आधारित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल गेल (इंडिया) लिमिटेड की ऊर्जा दक्षता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page