Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के भानुप्रताप सिंह बने भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

राजेश राजभर और डॉ. विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

गाजीपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर और डॉ. विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

संगठन में लंबे अनुभव का मिला लाभ

भानुप्रताप सिंह ने बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता प्रमुख सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्हें जिला अध्यक्ष पद पर भी लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव रहा है। इसी संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेश राजभर को भी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करने का लंबा अनुभव है। वहीं डॉ. विजय यादव किसान मोर्चा में प्रदेश मंत्री और प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ विधानसभा प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

भाजपा को और मजबूती मिलने की उम्मीद

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों नेताओं के अनुभव और संगठन निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी जिले में और मजबूत होगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस चयन पर जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, शशिकांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page