Connect with us

गाजीपुर

दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को भुगतान का मिलेगा अवसर

Published

on

Loading...
Loading...

2025-26 में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी, 19 सितंबर तक होंगे जरूरी कार्य

गाजीपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के भुगतान के लिए शासन ने संशोधित समय-सारिणी जारी की है।

विभिन्न स्तरों पर होगा डाटा व फीस का सत्यापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के अनुसार शिक्षण संस्थान स्तर पर मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 1 से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 2 से 8 सितंबर तक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर से फीस आदि का सत्यापन 3 से 9 सितंबर तक निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अपडेट करने का कार्य 3 से 10 सितंबर तक होगा। त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शिक्षण संस्थान स्तर से सही करने के लिए 16 से 18 सितंबर तथा आवेदन पत्रों के सत्यापन एवं अग्रसारण के लिए 17 से 19 सितंबर 2026 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

समय से कार्य पूरा करने की अपील

शासन की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार उन छात्र-छात्राओं को लाभ देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जो मास्टर डाटा लॉक न होने, त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड होने, शिक्षण संस्थान से आवेदन अग्रसारित न होने अथवा पीएफएमएस से संबंधित समस्याओं के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे।

Advertisement

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी दशमोत्तर स्तर के शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय पर मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page