Connect with us

गोरखपुर

खजनी PHC में किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी में किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की जा रही है। यहां सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है, जिससे गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह विशेष टीकाकरण अभियान 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण की सुविधा प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को PHC खजनी में उपलब्ध है, जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी पूरी सावधानी के साथ वैक्सीन लगा रहे हैं।

Loading...

पीएचसी ख़जनी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन एचपीवी वैक्सीन इसके प्रभाव को रोकने में बेहद कारगर साबित होती है। किशोरावस्था में यह टीका लगवाना सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस निशुल्क सुविधा का लाभ जरूर उठाएं। साथ ही जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह जाय।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page