Connect with us

वाराणसी

किराया न देने पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की 30 दुकानें सील

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम ने सोमवार को बेनियाबाग क्षेत्र स्थित ‘बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ में बड़ा एक्शन लिया। दुकान का किराया जमा न करने पर निगम ने कॉम्प्लेक्स की सभी 30 दुकानों को सील कर कब्जा प्राप्त कर लिया।

बताया जा रहा है कि, कॉम्प्लेक्स के भूतल पर 16 और प्रथम तल पर 14 दुकानें हैं, जिन्हें नगर निगम द्वारा विभिन्न दुकानदारों को आवंटित किया गया था। मगर बीते एक वर्ष से किसी भी दुकानदार ने किराया जमा नहीं किया, जिससे नगर निगम को कुल 24.50 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हुआ।

नगर निगम अधिकारियों ने समय-समय पर दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर किराया जमा करने का आग्रह किया था। इसके अलावा कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन किसी ने भुगतान नहीं किया।

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सोमवार को सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, एसीपी गौरव, अपर नगर मजिस्ट्रेट आनन्द मोहन उपाध्याय तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सभी दुकानें सील कर दी गईं।

Advertisement

नगर आयुक्त ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में किराया न जमा करने वालों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, किराया जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है, जिससे दुकानदार ऑनलाइन भुगतान कर सकें।

नगर निगम ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे समय से किराया अदा करें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page