Connect with us

गोरखपुर

कहला फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर से टकराया सरिया लदा ट्रेलर, चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गगहा में तड़के भीषण सड़क हादसा, केबिन के परखच्चे उड़े; क्रेन से निकाला गया शव

आधार कार्ड से हुई चालक की पहचान, झपकी आने से हादसे की आशंका

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र के कहला फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर सुबह करीब 4:30 बजे सरिया लदा ट्रेलर फ्लाईओवर पर पहले से खड़े ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सरिया आगे की ओर खिसक गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

मृतक की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सांगीपुर पोस्ट अमीशंकरपुर निवासी सद्दीक खान (पुत्र हबीब उल्ला खान) के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रेलर खड़े वाहन से टकरा गया। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page