Connect with us

वायरल

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला सिपाही ने जड़ा थप्पड़

Published

on

Loading...
Loading...

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली पहुंचने के बाद कंगना की ओर से दी गई शिकायत में सामने आया है कि, वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था। सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट) ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।‌उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की।

आरोपी CISF महिला सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है। सिपाही कुलविंदर को सीओ कक्ष में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ द्वारा सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

थप्पड़ मारने के बाद महिला सिपाही ने वजह बताते हुए कहा कि, किसान आंदोलन में कंगना रनौत ने धरने पर बैठने वाली महिलाओं को यह बोला था कि 100-100 रुपये के लिए धरने पर बैठती है, तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page