Connect with us

बड़ी खबरें

एलओसी पर भारी गोलीबारी, लांस नायक शहीद, 15 नागरिकों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव चरम पर है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार देर रात लगातार दूसरे दिन कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन किया। पुंछ जिले में की गई गोलाबारी में 15 लोगों की जान चली गई, जिनमें भारतीय सेना के लांस नायक दिनेश कुमार भी शामिल हैं। 59 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं।

हरियाणा के पलवल निवासी लांस नायक दिनेश कुमार की शहादत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वह 2014 में सेना में भर्ती हुए थे और हाल ही में उन्हें लांस नायक पद पर प्रमोशन मिला था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई गोलीबारी में वह अपने साथियों के साथ जवाब दे रहे थे, जब उनके पास पाकिस्तानी बम गिरा।

भारतीय सेना ने हमलों के जवाब में पाकिस्तान के नापाक इरादों को करारा जवाब देने की बात कही है। कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर में कई घरों में आग लग गई, जबकि अखनूर और राजौरी के ग्रामीणों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान की तरफ से की जा रही तोपों की गोलाबारी से LOC के कई गांवों में हालात भयावह हो गए हैं। उरी, गुलपुर, कृष्णा घाटी और पुंछ मुख्यालय जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी तबाही हुई है। कई इमारतें, वाहन और आम लोगों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उरी में फायर एंड इमरजेंसी विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। श्रीनगर, बारामुल्ला और सोपोर से फायर फाइटिंग टीमें तैनात कर दी गई हैं। राज्य प्रशासन, पुलिस और अस्पताल सभी अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमावर्ती जिलों में रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तानी हमलों के बीच भारत का ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सेना ने दो टूक कहा है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा और दुश्मन की हर हरकत का मुँहतोड़ जवाब देगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page