Connect with us

गाजीपुर

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय व प्रबंधक उपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रामनारायण पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Loading...

प्राचार्य डॉ. ए.के. पाण्डेय ने बताया कि यह विशेष शिविर 09 मार्च से 15 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता अभियान, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण और वृक्षारोपण जैसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने किया, जबकि अंत में ओम प्रकाश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान के.के. राय, आलोक कुमार राय, सफीक अहमद, सुरेश प्रजापति सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page