Connect with us

वाराणसी

एक्सप्रेस ट्रेनों में तीन यात्रियों का कीमती सामान चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस में यात्रा कर रही कोलकाता निवासी महिला का हैंडपर्स चोरी हो गया। इंद्राणी मैती ने बताया कि वह बी-वन कोच में सपरिवार सफर कर रही थीं। बनारस स्टेशन के पास पता चला कि पर्स गायब है। पर्स में 35 हजार रुपये नकद, मोबाइल, डेबिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। महिला ने कोच में बैठे दो व्यक्तियों पर शक जताया है। मामले की जांच जारी है।

श्रमिक एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्री का ट्रॉली बैग चोरी –
श्रमिक एक्सप्रेस के बी-5 एसी कोच में सफर कर रहे यात्री हरिओम चौधरी का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। घटना वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खुलने के बाद की है। हरिओम मुजफ्फरनगर से वलसाड जा रहे थे। बैग में 3000 रुपये नकद और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। शिकायत के बाद कैंट जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading...

अमृतसर एक्सप्रेस में महिला का आभूषण से भरा बैग चोरी –
15933 अमृतसर एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला का आभूषण और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। बहादराबाद, हरिद्वार निवासी गुड़िया श्रीवास्तव अपनी बहन, माता और भतीजी के साथ सहारनपुर जा रही थीं। कोच बी-2 में यात्रा के दौरान रात में बनारस रेलवे स्टेशन पर लगेज को लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 48 हजार रुपये नकद और आभूषण थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page